Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 03:26 PM
फिरोजपुर शहर छावनी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से जल्द ही आधुनिक तकनीक वाले सी.सी.टी.वी. कैमरे
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर शहर छावनी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब साढ़े 5 करोड़ की लागत से जल्द ही आधुनिक तकनीक वाले सी.सी.टी.वी. कैमरे लगेंगे, जिसकी पहली किस्त के एक करोड़ 19 लाख 45 हजार 61 रुपए के फंड पंजाब सरकार की तरफ से रिलीज किए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने बताया कि फिरोजपुर पंजाब का पहला सीमावर्ती जिला है जोकि जल्द ही तीसरी आंख की निगरानी में होगा। पहले राऊंड में सी.सी.टी.वी. कैमरे मुख्य चौकों व भारत पार्क बार्डर के साथ लगते रास्तों व सरकारी कार्यालयों के आस-पास और बाजार के क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। इन कैमरों में 500 मीटर तक के एरिया की गतिविधियां बड़ी साफ देखी जा सकेंगी। इसके अलावा जल्द ही फिरोजपुर शहर छावनी में एल.ई.डी. लाइटें लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।