4 दिन से लापता व्यक्ति मिला इस हाल में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 07:54 AM

missing person has been missing since 4 days

4 दिन से लापता व्यक्ति का शव आज बस्ती बावा खेल नहर में बहता मिला। शव बुरी तरह से फूला हुआ था। मृतक की पहचान सतनाम सिंह वासी गुलाब देवी अस्पताल रोड के रूप में हुई है।

जालंधर (प्रीत): 4 दिन से लापता व्यक्ति का शव आज बस्ती बावा खेल नहर में बहता मिला। शव बुरी तरह से फूला हुआ था। मृतक की पहचान सतनाम सिंह वासी गुलाब देवी अस्पताल रोड के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सतनाम सिंह ज्यादा शराब पीने का आदी था।

संभवत: शराब के नशे में वह नहर में गिर गया। जानकारी के मुताबिक आज बस्ती बावा खेल नहर के पास रहते लोगों ने नहर में शव बहता देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. नरेश जोशी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक सतनाम सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। शराब की आदत के कारण वह काम भी छोड़ चुका था। सोमवार से वह लापता था। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने फिलहाल 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!