Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 01:02 PM
हजूरा कपूरा निवासी एक परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी एक माह से अधिक समय से लापता नाबालिग लड़की को ढूंढा जाए।
भटिंडा (परमिंद्र): हजूरा कपूरा निवासी एक परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी एक माह से अधिक समय से लापता नाबालिग लड़की को ढूंढा जाए।
लड़की के पिता संतोष कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हालअबाद हजूरा कपूरा कालोनी ने बताया कि वह मजदूर है व उसकी पत्नी लोगों के घरों में काम करती है। उनके घर एक लड़का आता-जाता था जिसने पहले उनकी बड़ी बेटी को बहलाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने अपनी लड़की की शादी कर दी। अब उक्त लड़का उनकी छोटी लड़की को बहका रहा था। उसने आशंका जताई कि उक्त लड़का ही उसकी नाबालिग लड़की को कहीं ले गया है।