Edited By Updated: 20 Feb, 2017 11:15 AM
संदिग्ध हालत में कैंट क्षेत्र से एक हवलदार का लड़का लापता हो गया। थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
भटिंडा(विजय): संदिग्ध हालत में कैंट क्षेत्र से एक हवलदार का लड़का लापता हो गया। थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार हवलदार विजय कुमार निवासी जादूनाथ कालोनी कैंट ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को उसका लड़का विवेक कुमार (15) घर से कामकाज हेतु गया परन्तु वापस नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अपने लड़के की तलाश की परन्तु वह कहीं नहीं मिला। उनको शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके लड़के को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायतकत्र्ता के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।