Edited By Updated: 25 May, 2017 11:13 AM
सिविल अस्पताल के एक्स-रे विभाग में महिला डाक्टर से एक मरीज द्वारा दुर्व्यवहार करने के बाद मामला उस समय और बिगड़ गया, जब महिला डाक्टर के हक में आकर अस्पताल के सभी डाक्टरों ने करीब 1 घंटा कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया।
जालंधर (शौरी) : सिविल अस्पताल के एक्स-रे विभाग में महिला डाक्टर से एक मरीज द्वारा दुर्व्यवहार करने के बाद मामला उस समय और बिगड़ गया, जब महिला डाक्टर के हक में आकर अस्पताल के सभी डाक्टरों ने करीब 1 घंटा कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया। जानकारी मुताबिक एक्स-रे विभाग की इंचार्ज डा. मोनिका चोपड़ा रोजाना की तरफ ड्यूटी कर रही थी कि इसी बीच लड़ाई-झगड़े में घायल एक व्यक्ति अपनी सी.टी. स्कैन करवाने के लिए आया। उक्त व्यक्ति जल्दी सी.टी. स्कैन करवाने के चक्कर में हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने डा. मोनिका के साथ दुर्व्यवहार किया जिस कारण बाकी डाक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे मैडीकल सुपरिंटैंड़ैंट डा. के.एस. बावा ने डाक्टरों को शांत किया। वहीं पी.सी.एम.एस. स्पैशलिस्ट डाक्टर एसोसिएशन के प्रधान डा. रमन गुप्ता ने कहा कि आए दिन लोग डाक्टरों के साथ विवाद करते हैं, जबकि डाक्टर सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की सेवा कर अपना धर्म निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में डाक्टरों की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए और पुलिस कर्मचारियों के साथ सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। इस मौके डा. कश्मीरी लाल, डा. राकेश चोपड़ा, डा. धन्जू, डा. गुरमीत लाल व कई महिला डाक्टर भी मौजूद थे।