Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 01:50 PM
ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव कलवां में संदिग्धावस्था में एक महिला के लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार हरजिन्द्र कुमार काला पुत्र प्रकाश राम निवासी कलवां द्वारा पुलिस चौकी कलवां को दी जानकारी के अनुसार गत दिवस वह अपने किसी कार्य के...
नूरपुरबेदी(शर्मा): ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव कलवां में संदिग्धावस्था में एक महिला के लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार हरजिन्द्र कुमार काला पुत्र प्रकाश राम निवासी कलवां द्वारा पुलिस चौकी कलवां को दी जानकारी के अनुसार गत दिवस वह अपने किसी कार्य के लिए हीरपुर गांव गया था। उन्होंने बताया कि जब वह सायं को 7 बजे के करीब घर वापस आए तो उसकी पत्नी घर में नहीं थी। जब उसने अपनी 10 वर्षीय लड़की से पूछा तो वह रोते हुए बता रही थी कि उसकी मां 6 बजे के करीब से घर से गायब है।
इस संबंध में जब पुलिस चौकी कलवां मोड़ के इंचार्ज बलवीर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के पति हरजिन्द्र काला की शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दी है।