Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 09:14 AM
खेड़ी गंडिया पुलिस राजपुरा ने घर में घुस कर नाबालिगा से छेड़छाड़ करने के आरोप में हरमेल सिंह पुत्र राम सिंह के खिलाफ धारा 452, 354 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।
ऱाजपुरा (केबी): खेड़ी गंडिया पुलिस राजपुरा ने घर में घुस कर नाबालिगा से छेड़छाड़ करने के आरोप में हरमेल सिंह पुत्र राम सिंह के खिलाफ धारा 452, 354 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।
यह है मामला
पुलिस के पास लिखवाई शिकायत में गांव मंडवाल निवासी पीड़ित लडकी के पिता ने बताया कि बीते दिन वह घर से काम पर गया था और पत्नी भी किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। इसी बीच गांव में रहने वाला हरमेल सिंह उसकी नाबालिग लड़की को घर में अकेला देख सीढिय़ों के रास्ते उसके घर में घुस गया और उसकी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। कुछ ही देर में जब वह घर में पहुंचा तो उसे आता देख उक्त लड़का मौके से भाग गया।