Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 02:35 PM
स्थानीय शहर के रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक नाबालिग लड़की मिली जिसको पूरी पूछताछ करने के पश्चात रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन रामां पर बीती रात प्लेटफार्म पर नाबालिग लड़की मिली।
रामां मंडी(परमजीत): स्थानीय शहर के रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक नाबालिग लड़की मिली जिसको पूरी पूछताछ करने के पश्चात रेलवे स्टेशन आर.पी.एफ. पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों को सौंपा। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन रामां पर बीती रात प्लेटफार्म पर नाबालिग लड़की मिली। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आर.पी.एफ. हैड कांस्टेबल प्रवीन कुमार द्वारा नाबालिग लड़की से पूछताछ के दौरान उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिए परन्तु उसे स्टेशन मास्टर रामां के पास ले जाया गया और इसकी सूचना ए.एस.आई. आर.पी.एफ. रामां राम किशन धवन को तुरंत दी गई।
स्टेशन मास्टर की मौजूदगी में पूछने पर उक्त लड़की ने बिना पारिवारिक सदस्यों को बताए घर से भाग आने की बात बताई। जिसने अपने पारिवारिक सदस्यों का पता बताया। इसको गंभीरता से लेते हुए आर.पी.एफ. रेलवे स्टेशन रामां द्वारा तुरंत पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी गई। इस मौके पर लेडीज कांस्टेबल आर.पी.एफ. की निगरानी में नाबालिग लड़की को रेलवे स्टेशन पर रखा या था।
इसके उपरांत लड़की के पारिवारिक सदस्य अपने रिश्तेदारों के साथ रामां मंडी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां आर.पी.एफ. रेलवे पुलिस चौकी रामां के इंचार्ज राम किशन धवन और हैड कांस्टेबल प्रवीन कुमार नाबालिग लड़की समेत परिवार सदस्यों को महिला और बाल कल्याण समिति दफ्तर सिरसा में लेजाकर पूरी पूछताछ करने उपरांत पूर्ण संतुष्टि होने पर ही नाबालिग लड़की को पारिवारिक सदस्यों के पास सौंपा गया। अपनी लड़की को सही सलामत पाकर पारिवारिक सदस्यों ने आर.पी.एफ. रेलवे पुलिस रामां का विशेष रूप से धन्यवाद किया।