Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 11:32 AM
सादिक गांव में एक नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के मामले में बहादर सिंह वासी सादिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार
फरीदकोट (राजन): सादिक गांव में एक नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के मामले में बहादर सिंह वासी सादिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी दोहती जो सादिक गांव में आई हुई थी, ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़ित लड़की के अनुसार यह व्यक्ति पहले भी कई बार उसके साथ ऐसा कर चुका है। इस शिकायत पर दर्ज मुकद्दमे की तफ्तीश सहायक थानेदार जगदेव सिंह फरीदकोट कर रहे हैं।