मांगें स्वीकार होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

Edited By Updated: 16 Dec, 2016 04:21 PM

ministerial staff strike

विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।

होशियारपुर (जैन): विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। विभिन्न सरकारी विभागों में इस हड़ताल के चलते छुट्टी का माहौल दिखा। यूनियन के जिला प्रधान अनिरुद्ध मौदगिल के अनुसार सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण मिनिस्टीरियल कर्मियों को संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें स्वीकार नहीं होती तो यह संघर्ष जारी रहेगा। 

 

आज भी रहेगी हड़ताल
यूनियन के महासचिव जसबीर सिंह सांधरा, चेयरमैन अवतार सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश मोहन व वरियाम सिंह मिन्हास ने बताया कि 16 दिसम्बर को कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि हड़ताली कर्मियों को तुरंत बातचीत के लिए बुलाए। 

 

क्या हैं कर्मचारियों की मांगें
जिला प्रधान अनिरुद्ध मौदगिल ने मांगों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार पे-कमीशन की रिपोर्ट निश्चित समय में जारी कर इसे लागू करवाए। डी.ए. के पैंङ्क्षडग बकायों की अदायगियां हों। सुपरिंटैंडैंट व सीनियर सहायक के ग्रेड-पे संशोधित किए जाएं। 1 अप्रैल 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पैंशन स्कीम के दायरे में लाया जाए। उन्हें अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर एक्सग्रेशिया तथा कर्मचारी की मौत की स्थिति में पारिवारिक सदस्य को नौकरी का लाभ दिया जाए। डाटा एंट्री आप्रेटरों के ग्रेड में भी संशोधन किया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!