Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 04:53 PM
फाजिल्का पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित 28 सितम्बर को रन अगेंस्ट ड्रग दोड़ता पंजाब मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
जलालाबाद (सेतिया): फाजिल्का पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित 28 सितम्बर को रन अगेंस्ट ड्रग दोड़ता पंजाब मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंधी जिला पुलिस दफ्तर में एस.एस.पी. डा. केतन बलिराम पाटिल द्वारा एस.पी.डी. मुखत्यार सिंह, एस.पी.एच. अमरजीत सिंह मतवानी, डी.एस.पी. डा. राहुल भारतवाज, डी.एस.पी. अबोहर जी.एस. साघा के साथ मिलकर दोड़ता पंजाब पोस्टर भी जारी किया गया।
जानकारी देते सीनियर पुलिस कप्तान डा. केतन बलि राम पाटिल ने बताया कि इस दौड़ में 18 साल से अधिक उम्र के युवक-युवतियां या अन्य लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह दौड़ पुलिस लाईन फाजिल्का से शुरू होकर बार मैमोरियल आसफ वाला में समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस मिनी मैराथन में विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे ओर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई समाज सेवी लोग अपनी तरफ से विजेताओं को सम्मानित करना चाहते हैं तो वे कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान खेल जगत की विभिन्न शख्सियतें तथा प्रसिद्ध गायक भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी रजिस्ट्रेशन 15 सितम्बर से शुरू कर दी जाएगी। एस.एस.पी. ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीड़ी को नशों के विरुद्ध जागरूक करना और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।