Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 05:08 PM
शहर के करोड़पति परम अग्रवाल ने अपनी ही 3 साल की बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी।
बठिंडा(बलविंदर) : शहर के करोड़पति ने अपनी ही 3 साल की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तरुण गोयल की दो बेटियां थीं। कत्ल आज सुबह किया गया जिसके बाद मां ने शोर मचाया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। इस मामले की कार्रवाई कर रहे इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि परम के एक अन्य औरत से संबंध थे जिससे उसकी पत्नी रोकती थी।
बठिंडा की कोतवाली पुलिस को ममता गोयल नाम की महिला ने बताया कि उनका पति अय्याश किस्म का आदमी है। उसने छोटी बेटी जो तीन साल की है, का मोबाइल चार्जर की तार से गला दबाकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस अय्याश पिता के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। ये पूरी वारदात 11 साल की बेटी के सामने हुई जिससे वह डरी-सहमी है।