Edited By Updated: 25 Mar, 2017 01:20 AM
श्री दरबार साहिब के सरोवर में शुक्रवार को एक तैरता हुआ शव मिला...
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): श्री दरबार साहिब के सरोवर में शुक्रवार को एक तैरता हुआ शव मिला। इस संबंधी संगत द्वारा मैनेजर श्री दरबार साहिब को सूचना दी गई व मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव को सेवादारों ने सरोवर में से निकाला।
मृतक की पहचान रेशम सिंह पुत्र सुखवंत सिंह वासी सम्मेवाली के तौर पर हुई है। मृतक आजकल जलालाबाद में रहता था। मृतक की जेब में से मोबाइल व कुछ अन्य सामान मिला है। जेब में मिली पर्ची पर गांव नंदगढ़ के सरपंच की मोहर लगी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया है व 174 की कार्रवाई की गई है।