समाधि के सेवादार का बेरहमी से कत्ल

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 04:14 PM

mausoleum sevadar brutally murdered

स्थानीय अराईया वाला रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया जब उक्त रोड पर बनी समाधि पर सेवा करने वाले हंसा सिंह नामक व्यक्ति का प्रात:काल करीब 10 बजे कुछ लोगों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया ।

जलालाबाद (सेतिया): स्थानीय अराईया वाला रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया जब उक्त रोड पर बनी समाधि पर सेवा करने वाले हंसा सिंह नामक व्यक्ति का प्रात:काल करीब 10 बजे कुछ लोगों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया । 

मृतक हंसा सिंह (45) पुत्र उजागर सिंह पिछले लंबे समय से समाधि पर सेवा का काम निभा रहा था। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। 

सुत्रों अनुसार हंसा सिंह ने समाधि पर एक कमरा बनाया हुआ था और कमरे से ख़ून बाहर आने के बाद लोगों को पता लगा कि यहां कत्ल हुआ है। जैसे कत्ल कांड बारे लोगों को पता लगा तो इस की सूचना पुलिस को  दी गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हंसा सिंह के सिर पर हथोड़े से कई वार किए गए जिस के बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि इस कत्लकांड के पीछे के कारणों का  पता नहीं लगा है परन्तु दिन-दिहाड़े हुए इस कत्ल ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं । पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!