मामला NRI बलकरण के हत्याकांड का: 16 दिनों पश्चात 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Nov, 2017 10:36 PM

matter nri massacre 16 days after 2 accused arrested

करीब 2 सप्ताह पूर्व दीवाली वाले दिन एन.आर.आई. बलकरण सिंह भुल्लर हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने 2 आरोपी गिाफ्तार किए हैं। डी.आई.जी. राजिन्द्र सिंह, एस.एस.पी. केतन बलिराम पाटिल, डी.एस.पी. बल्लूआना राहुल भारद्वाज व सदर थाना प्रभारी बरजिन्द्र सिंह ने...

अबोहर(भारद्वाज,रहेजा): करीब 2 सप्ताह पूर्व दीवाली वाले दिन एन.आर.आई. बलकरण सिंह भुल्लर हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने 2 आरोपी गिाफ्तार किए हैं। 

डी.आई.जी. राजिन्द्र सिंह, एस.एस.पी. केतन बलिराम पाटिल, डी.एस.पी. बल्लूआना राहुल भारद्वाज व सदर थाना प्रभारी बरजिन्द्र सिंह ने प्रैस वार्ता में बताया कि जमीनी विवाद को लेकर की गई हत्या के पश्चात मृतक बलकरण सिंह के भाई बलजीत सिंह के बयानों पर समरबीर सिंह, कुलबीर सिंह पुत्र हरबीर सिंह निवासी सूरज नगरी, हरनेक सिंह उर्फ रिंपी व गुरतेश्वर सिंह पुत्र गुरनेक सिंह सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

डी.आई.जी. के अनुसार रविवार को गांव गोबिन्दगढ़ नहर के पास गश्त के दौरान सदर थाना प्रभारी बरजिन्द्र सिंह ने नामजद आरोपियों कुलबीर सिंह व दर्शन सिंह लाहौरिया को तब काबू किया जब वे कार पर सवार होकर गोबिन्दगढ़ नहर के पास जा रहे थे। उनसे वारदात में प्रयोग किए गए 315 बोर पिस्तौल सहित 3 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि बलकरण सिंह भुल्लर व समरबीर सिंह के परिवार का 16 एकड़ जमीन को लेकर करीब 15 वर्षों से विवाद चल रहा था। 25 सितम्बर को लोअर कोर्ट अबोहर द्वारा विवादित जमीन का फैसला बलकरण सिंह के हक में सुनाए जाने के पश्चात उक्त लोगों ने योजना अनुसार दीवाली वाले दिन बलकरण सिंह की ढाणी के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!