Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 09:21 PM
स्थानीय मिशन रोड स्थित मैटॢनटी अस्पताल में प्रसूति हेतु आई गर्भवती महिला व उसके ब...
पठानकोट(शारदा): स्थानीय मिशन रोड स्थित मैटॢनटी अस्पताल में प्रसूति हेतु आई गर्भवती महिला व उसके बच्चे की मौत होने को लेकर आज उस समय बवाल मच गया जब मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर विभिन्न आरोप लगाए और हंगामा किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर डी.एस.पी. सिटी सुखजिन्द्र सिंह व थाना-1 के इंचार्ज अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा स्थिति की समीक्षा की। स्थिति को नियंत्रण में करते हुए व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बाद में संभवत: दोनों पक्ष शांत हो गए तथा किसी भी पक्ष ने कार्रवाई हेतु पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
क्या कहती है पुलिस?
वहीं डी.एस.पी. सिटी सुखजिन्द्र सिंह ने कहा कि अस्पताल के बाहर भारी जमावड़े की पुलिस को सूचना मिली थी तथा पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को शांत करवाया व किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका।