Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 03:40 PM
शहर के खिंगरा गेट स्थित थाना डिवीजन नंबर 3 निवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली।
जालंधर(सोनू/सुधीर) : शहर के थाना डिवीजन नंबर 3 अधीन पड़ते खिंगरा गेट निवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद विवाहिता डिप्रेशन में अा गई कि उसने लड़की को जन्म क्यों दिया। अाज उसने फंदा लगा अात्महत्या कर ली।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मृतका प्रियंका शर्मा के मायके वालों के बयानों पर कानूनी कारवाई करेगी। क्योंकि ससुराल वाले तो कारण बच्ची बता रहे है। अब मायके वालों के बयानों पर ही स्थिति स्पष्ट होगी कि सुसाइड की असल वजह क्या है।