Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 01:35 PM
मोगा के समीपवर्ती गांव के एक छात्र ने शादी का झांसा देकर गांव की ही एक नाबालिग लड़की (17) को अगवा कर लिया। इस संबंध में लड़की की माता की शिकायत पर कथित आरोपी छात्र सुखप्रीत सिंह के खिलाफ मैहना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मोगा (आजाद): मोगा के समीपवर्ती गांव के एक छात्र ने शादी का झांसा देकर गांव की ही एक नाबालिग लड़की (17) को अगवा कर लिया। इस संबंध में लड़की की माता की शिकायत पर कथित आरोपी छात्र सुखप्रीत सिंह के खिलाफ मैहना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि लड़की मोगा के एक कम्प्यूटर सैंटर में कोर्स कर रही थी, जबकि कथित आरोपी युवक गांव के ही स्कूल में 12वीं का छात्र था। लड़की की माता ने पुलिस को बताया कि 6 दिसम्बर को उनकी बेटी घर से मोगा के लिए गई, लेकिन वापस घर नहीं आई।
इस पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को शादी रचाने का झांसा देकर अगवा करके ले गया। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार ने बताया कि लड़की व लड़के के छुपने वाले संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।