Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 01:14 PM
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दीवाली के तोहफे की प्रतीक्षा कर रहे राज्य के कर्मचारियों को फिलहाल डी.ए. देने में असमर्थता जताते हुए न कर दी है। मंगलवार को पंजाब सचिवालय के कर्मचारी नेताओं के शिष्टमंडल ने वित्तमंत्री से मुलाकात से की थी। वित्त...
चंडीगढ़(भुल्लर) : पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दीवाली के तोहफे की प्रतीक्षा कर रहे राज्य के कर्मचारियों को फिलहाल डी.ए. देने में असमर्थता जताते हुए न कर दी है। मंगलवार को पंजाब सचिवालय के कर्मचारी नेताओं के शिष्टमंडल ने वित्तमंत्री से मुलाकात से की थी। वित्त मंत्री ने कहा कि वह जल्द डी.ए. जारी करवाने पर विचार करेंगे।
फिलहाल वित्तीय हालत ठीक न होने से दीवाली से पहले डी.ए. नहीं दिया जा सकता। पहली प्राथमिकता कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की है। उन्होंने कुछ समय के कर्मचारियों से इस मामले में सहयोग भी मांगा है। सिविल सचिवालय की एसोसिएशनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी का एक शिष्टमंडल मंगलवार को वित्त मंत्री को अध्यक्ष एन.पी. सिंह व महा सचिव सुखचैन सिंह खैहरा के नेतृत्व में मिला था।
उन्होंने मांग की थी कि कर्मचारियों का 1-1-2017 तथा 1.7.2017 से बनता डी.ए. व पिछले डी.ए. का बकाए की अदायगी की जाए। उन्होंने वित्तमंत्री को बताया था कि डी.ए. व बकाए को लेकर कर्मचारियों ने रोष है। राज्य स्तर पर आने वाले दिनों में व्यापक अंसतोष पनप सकता है।