Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 10:35 AM
शहर के बहुचॢचत दीपा हत्याकांड के प्रमुख आरोपी रणजीत सिंह उर्फ राजा को थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के आधार पर केंद्रीय जेल जालंधर व ..........
कपूरथला (भूषण): शहर के बहुचॢचत दीपा हत्याकांड के प्रमुख आरोपी रणजीत सिंह उर्फ राजा को थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के आधार पर केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला से गिरफ्तार कर 26 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला में हुई कड़ी पूछताछ के दौरान राजा ने दीपा हत्याकांड को लेकर कई अहम खुलासे किए। उसने इस मामले में शहर के कुछ व्यक्तियों के शामिल होने की भी पुलिस को जानकारी दी है। इसके आधार पर आने वाले दिनों में पुलिस कई अहम गिरफ्तारियां कर सकती है।
जुलाई 2013 में हुई थी मनोज दीपा की हत्या
जुलाई 2013 में शहर के शालीमार बाग रोड पर मनोज दीपा की कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई आरोपियों को नामजद कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ भी की थी लेकिन इस मामले में दीपा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रणजीत सिंह उर्फ राजा तथा जग्गा को अभी तक पुलिस काबू नहीं कर सकी थी लेकिन विगत दिनों सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर देहाती की पुलिस ने दीपा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
अमरजीत उर्फ काला को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी सिटी पुलिस
दीपा हत्याकांड के प्रमुख आरोपी रणजीत सिंह ने खुलासा किया कि उसे दीपा हत्याकांड के लिए अमरजीत उर्फ काला जोकि केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में बंद है, ने अपने कुछ साथियों, जिनमें शहर का एक प्रमुख कारोबारी भी शामिल है, ने हायर किया था। दीपा की हत्या के बाद वह और जग्गा अमरजीत तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में दिल्ली चले गए थे जहां उसने नासिक जाते समय अपने 4 पिस्तौल काला को दे दिए थे। अब इन पिस्तौलों की बरामदगी के लिए सिटी पुलिस जल्दी ही काला को प्रोडक्शन वारंट पर थाना सिटी लाने की तैयारियों में जुट गई है।
पूछताछ के दौरान शहर के कई व्यक्तियों के लिए नाम
प्रोडक्शन वारंट पर थाना सिटी लाए गए दीपा हत्याकांड के प्रमुख आरोपी रणजीत सिंह ने सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला में हुई कड़ी पूछताछ के दौरान उस समय पुलिस टीम को हैरान कर दिया जब उसने पुलिस को जानकारी दी कि दीपा के कत्ल के लिए उसके साथ शहर के कई व्यक्तियों ने संपर्क किया था। इन व्यक्तियों में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनको लेकर पुलिस टीमें भी चौंक कर रह गई हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि दीपा का कत्ल करने से पहले वह और उसका साथी जग्गा एक महीने तक कपूरथला में लगातार घूम रहे थे तथा दीपा के संबंध में लगातार रेकी कर उसे मारने की योजना तैयार कर रहे थे। इस दौरान आरोपी राजा ने अपने ठिकानों को लेकर पुलिस के समक्ष कई अहम खुलासे किए हैं।