Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 07:49 PM
पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव एवं प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि चीनी वस्तुओं ....
अमृतसर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव एवं प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) देश के लोगों को गुमराह कर रही है।
मन्ना ने आज कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा के कई नेता चीनी वस्तुओं के आयात-निर्यात के कारोबार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि चीनी वस्तुओं को कोई भारत का आम नागरिक चीन से खरीद कर नहीं लेकर आ रहा है। बल्कि चीन की बनी सारी वस्तुओं को सत्ता में बैठे नेताओं के निक्टवर्ती और रिश्तेदार कारोबारी ही भारत में लेकर आ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ के लोग इस मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करते हुए राजनीति खेल रहे है।
उन्होंने कहा कि जो व्यापारी चीन की वस्तुओं को भारत में लेकर आ रहे है उनके लाईसेंस रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि आज देश में चीन के साथ युद्ध शुरू होने का डर बना हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण पहले ही व्यापार बंद पड़ा हुआ है। व्यापारी डर के माहौल में जी रहे हैं।