Edited By Updated: 25 Feb, 2017 01:59 PM
चक्की पुलिस स्टेशन ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति को नामजद करके काबू किया है। डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह ने सम्पर्क करने पर बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि निर्मल सिंह पुत्र कुन्नन सिंह निवासी गांव पाहड़ा (गुरदासपुर)...
पठानकोट(शारदा): चक्की पुलिस स्टेशन ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति को नामजद करके काबू किया है। डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह ने सम्पर्क करने पर बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि निर्मल सिंह पुत्र कुन्नन सिंह निवासी गांव पाहड़ा (गुरदासपुर) मोबाइल पर कॉल करके उसे अक्सर तंग करता था।
पिछले कल वह अपने मायके आई थी, इसी दौरान आरोपी उसके मायके घर ही आ धमका। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। डी.एस.पी. ने बताया कि इस पर पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया परन्तु आस-पास के लोगों ने उसे काबू कर लिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई आरम्भ कर दी है।