Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 08:38 AM
नौजवान अमृतपाल सिंह उर्फ सुक्खा (35) पुत्र बलदेव सिंह निवासी ताजपुर रोड, विश्वकर्मा नगर, लुधियाना अपने मित्र गुरदीप सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी पक्खोवाल को मिलने आया। एक रात के लिए उसके पास रुका जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता...
हलवारा: नौजवान अमृतपाल सिंह उर्फ सुक्खा (35) पुत्र बलदेव सिंह निवासी ताजपुर रोड, विश्वकर्मा नगर, लुधियाना अपने मित्र गुरदीप सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी पक्खोवाल को मिलने आया। एक रात के लिए उसके पास रुका जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता बलदेव सिंह और जीजा परमजीत सिंह ने बताया अमृतपाल 5 बहनों का अकेला भाई था, जो इंगलैंड में अपनी पत्नी और छोटी बेटी के साथ पक्के तौर पर रहता था। अपनी बहन का विवाह करन के लिए 4 अक्तूबर को यहां आया था।
अमृतपाल कल बिना बताए पक्खोवाल अपने किसी मित्र के पास चला गया, जहां वह रात रुका। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। सुबह समय उसका फोन चालू हुआ और बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह गुरदीप सिंह का मामा बोल रहा है और आपके लड़के की यहां मौत हो गई है। इस संबंधी थाना सुधार की पुलिस को सूचित किया गया। थाना मुखी रणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच ए.एस.आई. परविन्द्र सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परमजीत सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई है। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतक अमृतपाल सिंह की लाश परिवार को सौंप दी गई।