Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 02:19 PM
गुरदासपुर उपचुनाव 11 अक्तूबर को होने हैं। इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के माझा जोन इंचार्ज कंवलप्रीत सिंह काकी ने अाज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
गुरदासपुर(विनोद गुप्ता/दीपक) : गुरदासपुर उपचुनाव 11 अक्तूबर को होने हैं। इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के माझा जोन इंचार्ज कंवलप्रीत सिंह काकी ने अाज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। काकी का कहना है कि वह पार्टी नीतियों से सहमत नहीं हैं इसलिए वे अपना पद छोड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि गुरदासपुर के कस्बा काहनूवान स्थित गुरुद्वारा छोटा घल्लूघारा गुरुद्वारा साहिब विवाद में अकालियों का समर्थन करने वाले काकी के खिलाफ कार्रवाई की खबरे पहले ही अा रही थीं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह मुद्दा सीनियर नेता संजय सिंह के समक्ष रखा था। गुरुद्वारा साहिब में कांग्रेसियों के चलते मर्यादा के खिलाफ हुई कारगुजारी के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सेवा सिंह सेखवां, सुच्चा सिंह लंगाह आदि के साथ काकी भी मैदान में उतरे थे।