Edited By Updated: 25 Feb, 2017 02:32 PM
देशभर में महाशिवरात्रि पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है, भगत पूरे दिन व्रत कर भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि तीन शब्दों से मिलकर बना है-
जालंधरः देशभर में महाशिवरात्रि पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है, भगत पूरे दिन व्रत कर भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना कर रहे हैं। महाशिवरात्रि तीन शब्दों से मिलकर बना है- महा, शिव और रात्रि। हिंदुओं में यह पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व माघ महीने की कृष्णपक्ष की चतुर्थदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार आज यानी 24 फरवरी 2017 को मनाया जा रहा है।
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग में शिव चारों पहर रहते हैं। जैसे आप हर पहर में अलग-अलग खाना पसंद करते हैं, वैसे ही चारों पहर में शिव पूजा के भी अलग-अलग नियम हैं। वैसे भी शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्ध व सिद्ध योग का मौका भी सौभाग्य देने वाला है जो इस दिन बना था।
शिव भगत सुबह 4 बजे से भगवान शिव की पूजा में लगे हुए हैं। देवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी थी। हाथ में दूध-दही, शहद-मक्खन, तेल, भांग, धतूरा व फल लिए सभी कतारों में लग महादेव की कृपा पाने के लिए नतमस्तक हो रहे थे। कहीं हवन यज्ञ चल रहा था, तो कहीं रुद्राभिषेक। महादेव को कहीं मेहंदी लगाई जा रही थी।