Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 02:01 AM
गांधी नगर पुली के पास वीरवार शाम को एक ट्रिपल स्टोरी वूलन फैक्टरी जलकर राख हो गई। आग के कारण इमारत को भी भारी क्षति पहुंची। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाडिय़ों का पानी लगा। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी। इस घटना में किसी के हताहत होने...
लुधियाना(महेश): गांधी नगर पुली के पास वीरवार शाम को एक ट्रिपल स्टोरी वूलन फैक्टरी जलकर राख हो गई। आग के कारण इमारत को भी भारी क्षति पहुंची। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाडिय़ों का पानी लगा। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी। इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है, जबकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फायर व पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना शाम करीब 7 बजे की है।
पुली के निकट 10 नंबर गली के सामने ट्रिपल स्टोरी में सटॄलग हौजरी है। जिसका मालिक राज कुमार जैन है। फैक्टरी में वूलन लेडीज कोटी इत्यादि तैयार की जाती थी। जैन ने बताया कि शाम 6.30 बजे कारीगरों को छुट्टी करने के बाद फैक्टरी बंद करके अभी वह घर पहुंचा ही था कि आधा घंटे बाद फोन आ गया आग लग गई है। जिस पर वह तत्काल फैक्टरी पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
फायर अधिकारियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो आग ट्रिपल स्टोरी में फैली हुई थी। तीसरी मंजिल पर काफी लकड़ी पड़ी हुई थी और छत भी लकड़ी के बालों की थी। आग पर पाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 9 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग की तपिश के कारण लोहे के बड़े-बड़े गार्डर भी टेढ़े हो गए। जैन ने बताया कि आग के कारण सारी मशीनरी, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। उनके फैक्टरी में कंस्ट्रक्शन का भी काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि नुक्सान लाखों रुपए में है, जिसका सही अंकालन लगाया जा रहा है।