अब नई लुक में दिखेगा लुधियाना का रेलवे स्टेशन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 12:22 PM

ludhiana railway station

राम नाम के रंग में रंगे एवं सेवा की मूर्ति कहलाने वाले श्री राम शरणम् गोहाना के प्रमुख परम श्रद्धेय भक्त हंसराज जी महाराज (पिता जी) जिन्होंने

लुधियाना (शोरी): राम नाम के रंग में रंगे एवं सेवा की मूर्ति कहलाने वाले श्री राम शरणम् गोहाना के प्रमुख परम श्रद्धेय भक्त हंसराज जी महाराज (पिता जी) जिन्होंने जीवन भर जहां लोगों के मन मंदिर में राम नाम रूपी महामंत्र की ज्योति को प्रज्वलित किया, वहीं अपना सारा जीवन समाज की सेवा के लिए अर्पित कर दिया। पूज्य महाराज के आदर्शों का अनुसरण करते हुए आश्रम के प्रमुख पूजनीय श्री कृष्ण जी महाराज एवं मां रेखा जी ने पिता जी द्वारा शुरू किए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए अब लुधियाना रेलवे स्टेशन को देश का नंबर वन रेलवे स्टेशन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। 

पौधारोपण करके करवाई औपचारिक शुरूआत 
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देश हित में इस कार्य की शुरूआत बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से श्री कृष्ण जी महाराज एवं मां रेखा जी ने करवाई।इस सेवा कार्य में अपना योगदान देने के लिए राज्य भर से भारी संख्या में राम सेवक पहुंचे हुए थे। ‘पंजाब केसरी’ गु्रप के डायरैक्टर श्री अभिजय चोपड़ा, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सायशा चोपड़ा, डी.आर.एम. विवेक कुमार ने पूज्य कृष्ण जी महाराज के साथ पौधारोपण करके चरणबद्ध तरीके से होने वाले इस कार्य की औपचारिक शुरूआत करवाई। 

श्री राम शरणम् ही करेगा मैंटीनैंस 
आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि श्री कृष्ण जी महाराज की दिली इच्छा है कि लुधियाना के रेलवे स्टेशन को देश के मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए। जहां रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम हों। क्योंकि मानवता की सेवा ही भगवान की पूजा है। पूज्य पिता जी अपने जीवनकाल में कहा करते थे कि जिस समाज में हम रहते हैं, उसके प्रति कर्ज उतारने का माध्यम सेवा ही है। उन्होंने कहा कि स्टेशन की जो भी कायाकल्प की जाएगी उसकी मैंटीनैस का जिम्मा भी श्री राम शरणम् का ही होगा। 

शुरूआती चरण मेंं किए जाने वाले कार्य
- पहले चरण में प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर बने टॉयलेट्स की शुरू हुई रेनोवेशन।
- आधुनिक ढंग से बनाए जाएंगे सभी टॉयलेट्स।
- प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाए 70 डस्टबीन।
- यात्रियों की पीने वाले पानी की सुविधा के लिए लगाए आर.ओ. वाले 5 वाटर कूलर।
- हर प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए लगेंगे बैंच।
- चलने में असमर्थ यात्रियों के लिए 4 व्हील चेयर और 2 स्टे्रचर।
-  मुख्य रास्ते को सुंदर बनाने के लिए लैंड स्केपिंग शुरू।
- पानी की उचित व्यवस्था के लिए सबमर्सीबल पंप लगाने का काम शुरू।

सिविल लाइंस वाले प्लेटफार्म की भी सुधरेगी दशा 
-स्वच्छता का रखा जाएगा विशेष ध्यान।
-यात्रियों के लिए बनेगा वेटिंग एरिया।
-आरामदाय शैड की होगी व्यवस्था।
-ठंडी हवा और पेयजल का होगा इंतजाम।
-नए आधुनिक टॉयलेट्स का होगा निर्माण।
-यात्रियों को 24 घंटे मिलेगी साफ-सुथरे टायलेट्स की सुविधा।

लुधियाना रेलवे स्टेशन को देश का नंबर वन स्टेशन बनाएंगे : कृष्ण जी
श्री कृष्ण जी महाराज ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्री हमारे लिए भगवान के समान हैं। हम लुधियाना के रेलवे स्टेशन को देश का नंबर वन स्टेशन बनाना चाहते हैं, जिसके लिए यहां कई तरह की सुविधाएं देने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत किया जाएगा। स्टेशन पर वातावरण शुद्ध होने से यात्रियों को भी मानसिक सकून मिलेगा। स्वच्छता भी सेवा का ही प्रारूप है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!