Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 03:11 PM
नगर निगम चुनावों के लिए आज गिनती शुरु हो चुकी है। पंजाब के सबसे बड़े निगम के लिए 24 फरवरी को मतदान हुए थे। हालांकि, कई जगह हिंसा से जुड़ी खबरें भी सामने आई थीं। लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी। 5
लुधियानाः लुधियाना नगर निगम चुनावों में एक बार फिर से कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने 95 में से 62 सीटों पर परचम लहरा बहुमत हासिल किया जबकि लोक इंसाफ पार्टी को 7,आम आदमी पार्टी को 1,आजाद उम्मीदवार को 4 तथा अकाली दल को 11 तथा भाजपा के हिस्से 10 सीटें आईं।
लुधियाना नगर निगम के तहत 95 वॉर्ड्स के लिए वोटिंग हुई थी। 500 के आसपास उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। लुधियाना नगर निगम के तहत करीब 10 लाख 50 हजार वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें 5 लाख 67 हजार पुरुष, 4 लाख 28 हजार महिलाएं और 23 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पीटीआई ने 24 जनवरी को खबर दी थी कि विभिन्न स्थानों पर विपक्ष और सत्ताधारी नेताओं के बीच संघर्ष हुआ था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाली कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 75 में फायरिंग की थी। इससे पहले, कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा नागपाल और अकाली कैंडिडेट सुखविंदर कौर भिंडा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। पंजाब में विपक्ष के नेता और आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप भी लगाए थे।
ये रहे विजेता
- वार्ड नं 1 से शिअद की दिव्या 14 वोट से जीते
- वार्ड नं 2 से शिअद के गुरमेल सिंह 20 वोट से जीते
- वार्ड नं 3 से कांग्रेस की पल्लवी विनायक 378 वोट से जीते
- वार्ड नं 8 से बीजेपी के यशपाल 486 वोट से जीते
- वार्ड नं 13 से कांग्रेस की मनदीप कौर 810 वोट से जीते
- वार्ड नं 14 से कांग्रेस के कुलदीप जंदा 1422 वोट से जीते
- वार्ड नं 15 से कांग्रेस की कंचन मल्होत्रा 941 वोट से जीते
- वार्ड नं 16 से कांग्रेस के उमेश शर्मा 3074 वोट से जीते
- वार्ड नं 17 से शिअद की जसमीत कौर 240 वोट से जीते
- वार्ड नं 19 से कांग्रेस की मनीषा तापरियां 2864 वोट से जीते
- वार्ड नं 20 से कांग्रेस के नवनीत सिंह 907 वोट से जीते
- वार्ड नं 23 से कांग्रेस की संदीप कुमारी 2517 वोट से जीते
- वार्ड नं 28 से शिअद के परमजीत सिंह 36 वोट से जीते
- वार्ड नं 34 से शिअद के रकविंदर गाबड़िया 1439 वोट से जीते
- वार्ड नं 35 से कांग्रेस की सरबजीत कौर 27 वोट से जीते
- वार्ड नं 42 से आजाद सुखदेव शीरा 525 वोट से जीते
- वार्ड नं 44 से कांग्रेस की हरकिरत वैद ----- वोट से जीते
- वार्ड नं 46 से शिअद के हरभजन सिंह 357 वोट से जीते
- वार्ड नं 51 से कांग्रेस की अमृत कौर 408 वोट से जीते
- वार्ड नं 52 से कांग्रेस की गुरदीप नीतू 711 वोट से जीते
- वार्ड नं 53 से कांग्रेस की पिंकी बांसल 1513 वोट से जीते
- वार्ड नं 55 से आजाद परविंदर कौर 772 वोट से जीते
- वार्ड नं 75 से कांग्रेस की अमृत वर्षा 774 वोट से जीते
- वार्ड नं 80 से कांग्रेस के महाराज सिंह 2578 वोट से जीते
- वार्ड नं 84 से बीजेपी के सुरेंद्र अटवाल 2172 वोट से जीते
- वार्ड नं 90 से कांग्रेस के प्रकाश 50 वोट से जीते
- वार्ड नं 94 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह 1614 वोट से जीते
- वार्ड नं 95 से कांग्रेस के गुरचरनदीप सिंह 739 वोट से जीते