Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 07:39 PM
लुधियाना नगर निगम के 95 वार्डों में हुई वोटिंग के नतीजे आज घोषित हुए। इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मार ली हैं।
लुधियाना: लुधियाना नगर निगम के 95 वार्डों में हुई वोटिंग के नतीजे आज घोषित हुए। इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मार ली हैं।
कांग्रेस ने 95 में से 62 सीटों पर परचम लहरा बहुमत हासिल किया जबकि लोक इंसाफ पार्टी को 7,आम आदमी पार्टी को 1,आजाद उम्मीदवार को 4 तथा अकाली दल को 11 तथा भाजपा के हिस्से 10 सीटें आईं। वहीं कांग्रेस पार्टी की जीत पर कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।