लुधियाना नगर निगम चुनावः कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 10:42 AM

ludhiana municipal corporation election

​​​​​​​लुधियाना नगर निगम की 95 सीटों के लिए शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। निगम की अधिकांश सीटों पर मुकाबला कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी गठबंधन के बीच है। शहर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस...

लुधियाना: लुधियाना नगर निगम की 95 सीटों के लिए शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। निगम की अधिकांश सीटों पर मुकाबला कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी गठबंधन के बीच है। शहर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस तथा भाजपा-अकाली गठजोड़ और लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के बीच कई स्थानों पर झड़पें भी हुई। 

कांग्रेस सभी 95 सीटों पर तथा अकाली दल 48 सीटों तथा भाजपा ने 46 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। लोक इंसाफ पार्टी 59 तथा आप 28 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। राज्य के सबसे बड़े निगम के लिए सभी पार्टियां अंत तक चुनाव प्रचार में लगी रहीं। कई सीटों पर बागी उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में कांग्रेस 28 तथा अकाली दल सात नेताओं को पार्टी से निकाल चुकी है। निगम के 95 वार्डों के लिए कुल 494 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

निगम में दस लाख पांच हजार मतदाता हैं जिनमें महिला मतदाता चार लाख 82 हजार हैं। इन चुनाव में सीवरेज, पेयजल, निगम में भ्रष्टाचार, कुछ इलाकों में दूषित जल की समस्या सहित कई ऐसे मुद्दे हैं जिनका हल अब तक कोई नहीं कर सका है। सभी दलों ने आश्वासन दिए लेकिन सत्ता सुख मिलने पर असली मुद्दों को भूल गए।  ज्ञातव्य है कि दिसंबर में तीन नगर निगम जालंधर, अमृतसर और पटियाला के चुनाव हुए और तीनों में कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिली थीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!