Edited By Updated: 25 Feb, 2017 08:22 PM
लुधियाना में शिवरात्रि पर अधिक मात्रा में भांग पीने से चाचा-भतीजा की मौत हो जाने का मामला सामने ...
लुधियाना: लुधियाना में शिवरात्रि पर अधिक मात्रा में भांग पीने से चाचा-भतीजा की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हालत खराब होने पर दोनों को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोंनो ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए शिंगार सिनेमा रोड पर रहने वाले नोखे लाल ने बताया कि वह इलाके में ही एक किराए के कमरे में रहता है। उसके साथ अमित 32 और उसका भतीजा धीरज 15 रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर चला गया। पीछे से दोनों ने अधिक मात्रा में प्रसाद के रूप में अधिक मात्रा में भांग पी ली। शाम को जब वह लौटा तो देखा कि अमित और धीरज उल्टियां कर रहे थे। पूछने पर दोनों ने बताया कि उन्होंने काफी मात्रा में भांग पी ली थी।
शनिवार सुबह दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उसने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां सुबह अमित ने दम तोड़ दिया। कुछ समय बाद ही धीरज की मौत हो गई। नोखे के मुताबिक अमित बॉबी पैलेस में वेटर था। थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मामले की जांच कर रही है।