लुधियाना के दम्पति ने 135 महिलाओं के साथ किया हैरान करके वाला काम

Edited By Updated: 27 Apr, 2017 10:54 AM

ludhiana couple fraud

शहर की संभ्रांत परिवारों की करीब 55 महिलाओं को किट्टी के नाम पर खिला-पिला कर लुधियाना के दम्पति ने मोटी चपत लगाई है।

नवांशहर (त्रिपाठी): शहर की संभ्रांत परिवारों की करीब 55 महिलाओं को किट्टी के नाम पर खिला-पिला कर लुधियाना के दम्पति ने मोटी चपत लगाई है। किट्टी में सदस्य बनाने में शहर की एक पूर्व पार्षद का भी योगदान रहा है। किट्टी सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर के करीब 55 सदस्यों के अतिरिक्त बंगा तथा अमृतसर के भी करीब 40-40 सदस्य इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। 

क्या थी किट्टी की स्कीम 
किट्टी क्लब की कुछ सदस्यों ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि एक पूर्व पार्षद के माध्यम से किट्टी चलाने वाले दम्पति के सम्पर्क में आने पर बताया गया कि हर सदस्य को हर महीने 2-2 हजार रुपए की राशि देनी है। हर महीने किट्टी पार्टी का आयोजन रेलवे रोड स्थित रैस्टोरैंट में किया जाता था। जहां खाने-पीने का पूरा खर्च किट्टी चलाने वाले दम्पति की ओर से उठाया जाता था तथा इस दौरान तंबोला जैसी खेलें भी खेली जाती थीं। तंबोला में विजेता को 3100 रुपए का नकद ईनाम दिया जाता था। 15 महीने की किट्टी के खत्म होने पर समूह सदस्यों को उनकी ओर से दी गई पूरी राशि वापस करने का वायदा किट्टी चलाने वाले दम्पति द्वारा किया गया था। 

पूर्व महिला पार्षद के सम्पर्क का उठाया किट्टी चलाने वाले दम्पति ने लाभ 
किट्टी चलाने वाला लुधियाना का दम्पति, जिन्हें शहर में कोई जानता तक नहीं था, द्वारा सदस्य बनाने में शहर की एक पूर्व महिला पार्षद के सम्पर्क का लाभ लिया गया। उक्त पूर्व पार्षद ने बताया कि लुधियाना के एक परिचित परिवार के माध्यम से सम्पर्क में आए लुधियाना के उक्त दम्पति का कहना था कि वे डायमंड का कार्य करते हैं तथा एकत्रित होने वाले पैसों को व्यापार में लगाने से मिलने वाले लाभ का एक छोटा हिस्सा जहां सदस्यों पर खर्च करते हैं, वहीं किट्टी के सदस्य बनने वाले मैम्बर हर महीने एक साथ एकत्रित होकर खाने-पीने तथा गेम्स का आनंद लेने के अतिरिक्त हर महीने जमा करवाई 2-2 हजार रुपए की राशि 15 महीनों के बाद एकमुश्त हासिल होने से पैसे सेव कर सकते हैं। पूर्व पार्षद ने बताया कि उसकी ओर से करीब 20-25 लोगों को मैम्बर बनाया गया था तथा इस मैम्बरशिप के लिए उसने कोई अतिरिक्त लाभ नहीं लिया है। केवल अपने साथ जान-पहचान के चलते ही उसने यह सारी सहायता की थी। कई सदस्याओं का कहना था कि वे उस किट्टी पार्टी में कभी गई नहीं थीं बल्कि परिचित के कहने पर मैम्बरशिप लेकर उसी के हाथों किट्टी की राशि भेज देती थीं। 

बंगा व अमृतसर में भी शुरू की किट्टी
किट्टी क्लब के एक मैम्बर ने बताया कि नवांशहर से करीब 50-55 सदस्य थे, जबकि बंगा तथा अमृतसर में भी उक्त दम्पति ने किट्टी पार्टी शुरू कर रखी थी। इसी तरह से लुधियाना में भी यह गोरखधंधा चलना बताया जा रहा है। उसने बताया कि नवांशहर में 13 महीने पूरे हो चुके थे, जबकि 2 महीनों के बाद सभी को उनकी राशि का भुगतान  दम्पति द्वारा किया जाना था। रविवार को सूचना मिली कि उक्त दम्पति भाग गया है। वे उसके लुधियाना निवास पर भी गए थे परन्तु वहां भी धोखाधड़ी के शिकार लोग उसके घर के बाहर खड़े थे। सदस्यों का अनुमान है कि उक्त दम्पति द्वारा करीब 3-4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का अनुमान है। 

पुलिस को नहीं दी अब तक कोई शिकायत 
पूर्व महिला पार्षद ने बताया कि धोखाधड़ी का शिकार हुई महिलाओं से बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में पुलिस को शिकायत की जाएगी। जब इस संबंध में थाना सिटी नवांशहर के एस.एच.ओ. से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत आई नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सदस्य उच्च घरानों से संबंधित 
किट्टी क्लब की एक मैम्बर ने बताया कि किट्टी क्लब के सदस्य उच्च घरानों से संबंधित थे। एक मैम्बर ने बताया कि कुछ महिलाओं ने तो अपने पति अथवा परिवार से भी इस बात को छुपा रखा था कि वे किसी किट्टी क्लब की सदस्याएं हैं तथा ऐसी महिलाएं किट्टी पार्टी में भी नहीं जाती थीं। मैम्बरों ने बताया कि किट्टी पार्टी में केवल 15-20 सदस्य ही भागेदारी करते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!