लुधियाना बिल्डिंग हादसाः मलबे के नीचे दबा बेटा सुनकर मां हुई बेहोश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 09:46 AM

ludhiana building blast

लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री की इमारत भीषण आग लगने के बाद गिर गई। जिसके चलते इमारत के मलबे के नीचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों सहित डेढ़ दर्जन के करीब लोग दब गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है

लुधियाना (ऋषि) : लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री की इमारत भीषण आग लगने के बाद गिर गई। जिसके चलते इमारत के मलबे के नीचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों सहित डेढ़ दर्जन के करीब लोग दब गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है


वहीं फायरकर्मी बेटे राजन कुमार (35) के मलबे के नीचे दबे होने का पता चलाते ही मां घटनास्थल पर पहुंच गई, जहां के हालात देखकर बेहोश हो गई। एम्बुलैंस में उसे तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसकी पहचान निर्मला देवी निवासी न्यू कुंदनपुरी के रूप में हुई। उनके साथ अस्पताल राजन की पत्नी रेखा भी आई। पत्नी रेखा ने बताया कि हर रोज की तरह सुबह घर से 7.30 बजे काम पर गए थे।

 वह घंटाघर फायर ब्रिगेड में काम करते है। उनकी 2 लड़कियां हैं। आज स्कूल में पेरैंट्स टीचर मीटिंग थी। जिसके चलते वह सुबह से ही पति को फोन कर रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे थे। शाम 5 बजे उनके साथ काम करने वाले ड्राइवर राजिंदर ने फोन उठाया और बताया कि उनका पति मलबे के नीचे आ गया है। जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!