Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 11:39 AM
जस्सियां रोड स्थित लक्ष्मी नगर में 2 बाइक सवार नोजवानों ने युवक को गोली मार दी जिसके बाद घायल युवक को डीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
लुधियाना(नरेंद्र): जस्सियां रोड स्थित लक्ष्मी नगर में 2 बाइक सवार नोजवानों ने युवक को गोली मार दी जिसके बाद घायल युवक को डीएमसी में भर्ती करवाया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक का नाम विशाल जो सफाई कर्मचारी के तोर पर नगर निगम में ठेकेदारी पर भर्ती था। कहा जा रहा है कि उसे रंजिशन गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपीयों की सीसीटीवी फुटेज सामने अा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।