Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 04:04 AM
गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना के नजदीकी रह चुके बस्ती दानिशमंदा निवासी अशोक कुमार उर्फ हैप्पी को अज्ञात हमलावरों ने देर रात तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से काट डाला। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। उस पर हमला किसने किया यह नहीं पता चल...
जालंधर(राजेश): गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना के नजदीकी रह चुके बस्ती दानिशमंदा निवासी अशोक कुमार उर्फ हैप्पी को अज्ञात हमलावरों ने देर रात तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से काट डाला। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। उस पर हमला किसने किया यह नहीं पता चल पाया।
हैप्पी को लोगों ने तुरन्त निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत देर रात तक नाजुक बनी हुई थी। हैप्पी पर थाना 5 में पहले भी मामला दर्ज है। हैप्पी पर जिस जगह हमला हुआ उस जगह सब्जी मंडी लगी हुई थी। जैसे ही तेजधार हथियारों से लैस हमलावारों ने हैप्पी पर हमला किया तो सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हैप्पी इसी सब्जी मंडी में लाइट का काम करता है।
घटना की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. कैलाश चन्द्र, ए.सी.पी. जसप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार बबरीक चौक के नजदीक से अशोक कुमार उर्फ हैप्पी कहीं जा रहा था कि रास्ते में करीब आधा दर्जन हमलावर युवक तेजधारहथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे जिन्होंने आते ही हैप्पी पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए।