Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 02:09 PM
सेवा केन्द्रों में काम करने वाले कर्मचारी अपनी मांगों की पूॢत के लिए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिस कारण जिले के 117 सेवा केन्द्रों को ताले लग गए हैं।
अमृतसर (दलजीत): सेवा केन्द्रों में काम करने वाले कर्मचारी अपनी मांगों की पूॢत के लिए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जिस कारण जिले के 117 सेवा केन्द्रों को ताले लग गए हैं। इन कर्मचारियों ने आज कंपनी के खिलाफ जम कर रोष प्रदर्शन किया और मांगें न मानी जाने की स्थिति में संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर और विधायक डा. राज कुमार वेरका को ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके बातचीत करते कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न देने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है। कर्मचारियों के मांग पत्र पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। कंपनी मुलाजिमों से 9 घंटे से अधिक काम ले रही है और बढ़ रही महंगाई के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि जिले के 117 सेवा केन्द्रों में काम करने वाले 400 के करीब कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल से जनता को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने जब कंपनी के उच्चाधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि सरकार से उनको वेतन नहीं मिल रहा है। यदि कर्मचारी को किसी तकलीफ या बीमारी के कारण छुट्टी लेनी हो तो भी कंपनी छुट्टी नहीं देती। यदि कर्मचारी छुट्टी करता है उसे वाॄनग पत्र जारी किया जाता है और जुर्माना भी लगाया जाता है। कंपनी कर्मचारी को लगातार धमकी पत्र देती है और बिना किसी आधार के उनको कंपनी में से निकाल दिया जाता है जिस कारण कर्मचारियों में भय का माहौल है।