Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 06:03 PM
पंजाब सरकार की ओर से किसानों की कर्ज माफी की योजना अब सरकार के लिए गले की हड्डी साबित हो रहा है। पंजाब के किसान अब आंदोलन पर उतर आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (उगरहा) की ओर से आज डीसी कार्यालय के समक्ष धरने दिए गए जिसमें मांग की गई कि पंजाब सरकार सभी...
मानसा: पंजाब सरकार की ओर से किसानों की कर्ज माफी की योजना अब सरकार के लिए गले की हड्डी साबित हो रहा है। पंजाब के किसान अब आंदोलन पर उतर आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (उगरहा) की ओर से आज डीसी कार्यालय के समक्ष धरने दिए गए जिसमें मांग की गई कि पंजाब सरकार सभी किसानों के कर्ज पर लकीर मारे नहीं तो वह सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे यह भारतीय किसान यूनियन उगरहा के किसान हैं जो सरकार से पूरा कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया है। 5 दिन के इस धरने को संकेतत धरने का नाम दिया गया है। इसके बाद किसान बड़े आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
जानकारी देते किसान नेता राम सिंह और जगदेव सिंह ने बताया कि कैप्टन सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब के किसानों से यह वादा किया था कि वह सत्ता में आने के बाद किसानों के पूरे कर्ज को माफ करेंगे लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है जिसका वह विरोध करते हैं। इसी के चलते 5 दिन का धरना शुरू किया गया है और इसके बाद सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए भी तैयार हैं।