Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 10:44 PM
पंजाब के लोगों को गुणात्मक सेवाएं मुहैया करवाने और सुधार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने...
चंडीगढ़: पंजाब के लोगों को गुणात्मक सेवाएं मुहैया करवाने और सुधार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने सिविल सर्जनों की निजी जिम्मेदारी निश्चित की है।
स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया कि सभी सिविल सर्जनों को हिदायतें जारी की गई हैं कि अस्पतालों और ऑप्रेशन थिएटरों की सफाई को प्रमुखता दी जाए और अस्पतालों के स्वरूप को आकर्षक बनाने के लिए निजी रुचि दिखा कर विशेष यत्न किए जाएं। ब्रह्म मोहिंद्रा ने यह भी कहा कि प्रत्येक सिविल सर्जन की कारगुजारी की समीक्षा 15 दिनों के बाद वीडियो कॉन्फ्रैंस के द्वारा और सिविल सर्जनों की कॉन्फ्रैंस दौरान भी की जाएगी।