घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रेंगते नजर आए कई वाहन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 11:29 AM

life threatening dense fog

सोमवार की सायं से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। घने कोहरे के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका प्रभाव सड़क व रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। कोहरे के चलते बस और रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।

मोगा (ग्रोवर): सोमवार की सायं से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। घने कोहरे के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका प्रभाव सड़क व रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। कोहरे के चलते बस और रेलगाडिय़ां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। सुबह छाए घने कोहरे ने स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान किया। कोहरे के चलते वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइटों को जगाकर चलना पड़ा। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आ गई है।

सुबह के समय घना कोहरा होने से मोगा रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर से लुधियाना तथा लुधियाना से फिरोजपुर जाने वाली पैसेंजर गाडिय़ां भी अपने निर्धारित समय से 20 से 25 मिनट की देरी से चलीं तथा रेल विभाग ने कोहरे के चलते लंबी दूरी से आने वाली 2 पैसेंजर गाडिय़ों को भी रद्द कर दिया। वहीं वाहन चालकों को सुबह के समय अपने वाहनों की हैड लाइट जगाकर चलना पड़ा। सायं को भी कोहरा और ठंड बढऩे से सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!