Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 12:11 PM
जालंधर कोर्ट में अाज नहीं होगा कोई काम,वकील ‘नो वर्क डे’ पर
जालंधर: शहर में वकील अाज ‘नो वर्क डे’ पर हैं जिसके तहत कोर्ट में किसी भी तरह का कोई काम वकीलों द्वारा नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वकील कमिश्नरेट अौर देहाती पुलिस के खिलाफ अपना रोष जाहिर कर रहे थे। जानकारी के अनुसार वकील पुलिस से कुछ मामलों में नाराज चल रहे है।
मामला महितपुर थाने से जुड़ा है,जहां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान करमपाल सिंह गिल के प्रापर्टी विवाद को लेकर कोई सहयोग नहीं दिया। दूसरा मामला वकील संजय जांगड़ा का है, जिन पर पुलिस ने ट्रैस पाॅस का केस दर्ज किया है। वहीं तीसरा मामला वकील के.के. गुप्ता का है। उन्होंने एक अारोपी के पी.अो. के अार्डर करवाए, लेकिन पुलिस ने कैंसलेशन के लिए केस अदालत में लगा दिया। इन्हीं तीन वजहों से वकील नाराज चल रहे हैं।