‘आप’ के विरुद्ध बदलाखोरी पर उतरी कैप्टन सरकार: भगवंत मान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 11:59 PM

law punjab worse bhagwant mann

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बद से...

चंडीगढ़(शर्मा): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बद से बदतर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं और वालंटियरों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। 

 

मान ने आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर दर्ज किए झूठे मामले की ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार भी ठीक वैसे ही काम कर रही है, जैसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विरुद्ध भाजपा बदलाखोरी कर रही है। बादलों की लूट-मार को क्लीन चिट देकर बदलाखोरी की राजनीति न करने का दम भर रहे कै. अमरेंद्र सिंह की सरकार आम आदमी पार्टी के विरुद्ध बदलाखोरी पर उतर आई है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह के हालातों का डट कर मुकाबला करेगी।


नशे के विरुद्ध आवाज उठाने वाला हर व्यक्ति प्रशंसा का पात्र: अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के सह-प्रधान विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि नशे के विरुद्ध आवाज उठाने वाला हर व्यक्ति प्रशंसा का पात्र है। अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर अपने जिले के एस.एस.पी. संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू की तरफ से नशे के खिलाफ शुरू की जागरूकता मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी करती रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!