Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 02:40 PM
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) सुरेश अरोड़ा ने कमांडो ट्रेनिंग सैंटर बहादुरगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘घातक टीम’ का डैमो देखा और नई भर्ती वाली लड़कियों को मिले। उन्होंने प्रशिक्षण वाली लड़कियों और दूसरी टीमों के साथ बातचीत भी की।
पटियाला(बलजिन्द्र) : डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) सुरेश अरोड़ा ने कमांडो ट्रेनिंग सैंटर बहादुरगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘घातक टीम’ का डैमो देखा और नई भर्ती वाली लड़कियों को मिले। उन्होंने प्रशिक्षण वाली लड़कियों और दूसरी टीमों के साथ बातचीत भी की। कमांडो ट्रेनिंग सैंटर में उनका भरपूर स्वागत किया गया। गैंगस्टरों पर कार्रवाई के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस ने गैंगस्टरों की 3 श्रेणियां बनाई हैं। इनमें से पहली 2 श्रेणियों में ए कैटेगरी में 10 गैंगस्टरों में से 3 कम हो गए हैं, जबकि दूसरी कैटेगरी में 12 गैंगस्टरों में से 2 कम हो गए हैं।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था किसी कीमत पर खराब नहीं होने दी जाएगी। पंजाब पुलिस को वीकली ऑफ बारे उन्होंने कहा कि दफ्तरी कामगारों को तो इसमें कोई समस्या नहीं है। थानों में और भर्ती के बाद वह लागू कर दिया जाएगा। एस.टी.एफ. बारे उन्होंने कहा कि एस.टी.एफ. अपना काम बढिय़ा तरीके के साथ कर रही है और निश्चित तौर पर उसके बढिय़ा परिणाम आएंगे।