Edited By Updated: 08 Nov, 2016 10:05 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को और सशक्त बनाने हेतु बेंगलुरू की एक एन.जी.ओ. ने स्वच्छता ऐप जारी किया था जिसे अब जालंधर नगर निगम ने भी चुपके से लागू कर दिया है।
जालंधर(खुराना): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को और सशक्त बनाने हेतु बेंगलुरू की एक एन.जी.ओ. ने स्वच्छता ऐप जारी किया था जिसे अब जालंधर नगर निगम ने भी चुपके से लागू कर दिया है।
इस ऐप के लागू हो जाने के बाद अब शहर निवासी जालंधर के कूड़े की तस्वीर अपने मोबाइल से खींच कर ऐप में डाल सकेंगे। जो बेंगलुरू तथा सरकारी मंत्रालय तक जाएगी और उस शिकायत के निवारण का चरणबद्ध ख्याल रखा जाएगा। ऐप के जरिए निगम अधिकारियों के पास कूड़े की फोटो तुरंत पहुंच जाएगी जिसे उठवाने हेतु उन्हें त्वरित प्रयास करने होंगे।
गौरतलब है कि पिछले 8 दिनों से जालंधर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी है। निगम ने हाल ही में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जो नई मशीनरी खरीदी है वह भी इस हड़ताल के कारण चालू नहीं की जा सकी। निगम अधिकारियों का मानना है कि नई मशीनरी को पुराने कूड़े तथा मलबे को उठाने तथा इस ऐप के तहत आने वाली शिकायतों के निवारण हेतु इस्तेमाल किया जाएगा। मेयर सुनील ज्योति ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में यह ऐप पूरी तरह कार्य करना शुरू कर देगा।