Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 08:46 PM
सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) पंजाब फ्रंटियर के इंस्पैक्टर जनरल मुकुल गोयल ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) द्वारा नशों को लेकर बी.एस.एफ. को समय-समय पर उपलब्ध करवाई जा रही सूचनाओं के कारण पंजाब में पड़ती....
जालंधर(धवन): सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) पंजाब फ्रंटियर के इंस्पैक्टर जनरल मुकुल गोयल ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) द्वारा नशों को लेकर बी.एस.एफ. को समय-समय पर उपलब्ध करवाई जा रही सूचनाओं के कारण पंजाब में पड़ती भारत-पाक सीमा पर नशीले पदार्थों को पकडऩे में भारी सफलता हासिल हो रही है। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सीमा पर पकड़े जाने वाले नशीले पदार्थों की मात्रा में बढ़ौतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष पंजाब पुलिस से मिली सूचनाओं के बाद पंजाब सीमा पर नशों को पकडऩे के केवल 8 मामले सामने आए थे परंतु इस वर्ष एस.टी.एफ. से मिली जानकारियों के आधार पर बी.एस.एफ. ने लगभग 20 मामलों में नशीले पदार्थों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। बी.एस.एफ. तथा पंजाब पुलिस के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत बनाया जाएगा। एक प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि दोनों फोर्सों के आपसी तालमेल के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।
गोयल ने कहा कि 2017 में बी.एस.एफ. ने पंजाब सीमा पर 279.49 किलो हैरोइन जब्त की जोकि 2016 में पकड़ी गई हैरोइन से लगभग दुगुनी थी। अफगानिस्तान में हैरोइन की बम्पर फसल होने के कारण तस्करों द्वारा उसे तस्करी के माध्यम से पंजाब भेजने की कोशिशें लगातार चल रही हैं। इसी कारण हाल ही में बी.एस.एफ. ने एक ही प्रयास में 55 किलो हैरोइन की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि सॢदयों के दिनों में धुंध के मौसम के बावजूद बी.एस.एफ. जवानों ने भारत-पाक सीमा पर कड़ी चौकसी बरतते हुए नशीले पदार्थों को पंजाब आने से रोका तथा तस्करों के कई प्रयासों को असफल बना दिया।