Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 01:07 PM
गांव दायाकलां में घरेलू जमीनी विवाद के चलते गुरजंट सिंह तथा उसके बेटे परविन्द्र सिंह को मारपीट कर घायल किए जाने का पता चला है.........
मोगा(आजाद): गांव दायाकलां में घरेलू जमीनी विवाद के चलते गुरजंट सिंह तथा उसके बेटे परविन्द्र सिंह को मारपीट कर घायल किए जाने का पता चला है, जिन्हें सिविल अस्पताल ढुडीके में दाखिल करवाना पड़ा। इस संबंध में गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
इसी रंजिश के चलते उसके बेटे बलविन्द्र सिंह तथा उसकी पत्नी बिन्द्र कौर ने घर आकर उससे मारपीट की। जब उसके दूसरे बेटे ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया गया। जब उसने शोर मचाया तो कथित आरोपी वहां से भाग गए।
इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार रघुविन्द्र प्रसाद ने बताया कि वह सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में मैहना पुलिस द्वारा बलविन्द्र सिंह तथा उसकी पत्नी बिन्द्र कौर के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।