Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 10:43 AM
जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला सहित 2 के घायल होने का समाचार है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन स्वर्ण कौर.......
कपूरथला(मल्होत्रा): जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला सहित 2 के घायल होने का समाचार है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन स्वर्ण कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी कपूरथला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसका अपने भाई के साथ पिछले काफी समय से पारिवारिक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था और झगड़े को खत्म करने के मकसद से गण्यमान्य लोगों के सामने समझौता कर उन्हें जमीन का कुछ हिस्सा भी दे दिया लेकिन इसके बावजूद वह हमेशा झगड़ा करता रहता है।
पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार जब वह अपने बेटे व बहन के बेटे गुरिन्द्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के साथ खेतों में काम करने के लिए जा रही थी तो भाई हजूर सिंह, उसकी पत्नी भजन कौर व अन्यों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह और उसकी बहन का बेटा गुरिन्द्र घायल हो गए। इस संबंध में दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।