Edited By Updated: 24 Mar, 2017 08:13 AM
पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने और विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने वाले 4 सदस्यीय गिरोह की फरार महिला सदस्य को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जालंधर (प्रीत): पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने और विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने वाले 4 सदस्यीय गिरोह की फरार महिला सदस्य को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि बीते दिन पुलिस टीम ने गिरोह के सदस्य रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया था जबकि गिरोह का सरगना मलकीत मीता पहले गिरफ्तार हो चुका है। बाली ने बताया कि पुलिस टीम ने आज कुलविन्द्र कौर उर्फ रेखा वासी गिद्दड़पिंडी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला खुद को अमृतसर में एम.डी. डाक्टर बताती है और लोगों को जाल में फंसाने में माहिर थी। गिरोह के सदस्य लोगों को फंसाने के लिए कभी डाक्टर, कभी सी.एम. के सलाहकार तथा कभी पुलिस अधिकारी बन जाते थे। उक्त गिरोह के सदस्यों ने लाखों की ठगी की है। गिरोह की एक अन्य सदस्य जसविन्द्र कौर की तलाश की जा रही है।