Edited By Updated: 20 May, 2017 10:51 AM
गांव हरीगढ़ में एक दिमागी तौर पर परेशान बुजुर्ग द्वारा नहर में छलांग लगा दी।
बरनाला(ब्यूरो): गांव हरीगढ़ में एक दिमागी तौर पर परेशान बुजुर्ग द्वारा नहर में छलांग लगा दी। जानकारी के अनुसार धनौला से 5 किलोमीटर दूर गांव हरीगढ़ नहर में एक 80 वर्षीय वृद्ध ने अपनी टांगें बांधकर नहर में छलांग मार दी। वहां आसपास मौजूद लोगों ने देख लिया व इसकी सूचना तुरंत पंजाब पुलिस हाईवे पैट्रोलिंग पर तैनात मुलाजिमों कांस्टेबल रजिन्द्र सिंह 850 व हैड कांस्टेबल हरदियाल सिंह 668 को दी। उन्होंने तुरंत नहर में छलांग मार दी व वृद्ध को जीवित बाहर निकाला। बाहर निकालकर उसकी टांगों से बंधा परना खोला व प्राथमिक सहायता दी।
पूछने पर वृद्ध ने अपना नाम गिंदर सिंह पुत्र गज्जन सिंह वासी हरीगढ़ बताया। उसने बताया कि वह कुंवारा होने के कारण अपनी बहन पास धनौला रहता है। नजर कम होने के कारण परेशान रहता है। पुलिस मुलाजिमों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी व पंजाब पुलिस हाईवे पैट्रोलिंग मुलाजिम कांस्टेबल रजिन्द्र सिंह व हैड कांस्टेबल हरदियाल सिंह ने उक्त बुजुर्ग को धनौला लाकर घर पहुंचा दिया। गिंदर सिंह के भांजे बलवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह ने पुलिस मुलाजिमों का धन्यवाद किया व कहा कि उसके मामा गिंदर सिंह के चिट फंड कंपनी में 7 लाख रुपए लगे हैं तथा वह इस कारण परेशान रहता है।