Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 11:05 AM
देश के 100 से ज्यादा लोकतांत्रिक संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयं संघ (आर.एस.एस.) के विरुद्ध रोष मार्च निकालने की शृंखला के अधीन यहां मॉडल टाऊन से एक रोष मार्च निकाला गया। इससे पूर्व ऊधम सिंह पार्क में रैली की गई। इस रैली व रोष मार्च में भारी...
होशियारपुर (अश्विनी): देश के 100 से ज्यादा लोकतांत्रिक संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयं संघ (आर.एस.एस.) के विरुद्ध रोष मार्च निकालने की शृंखला के अधीन यहां मॉडल टाऊन से एक रोष मार्च निकाला गया। इससे पूर्व ऊधम सिंह पार्क में रैली की गई। इस रैली व रोष मार्च में भारी संख्या में श्रमिक, किसान जनवादी स्त्री सभा की सदस्याएं शामिल हुईं।
पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सचिव व माकपा के राज्य सचिवालय के सदस्य का. गुरमेश सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार आर.एस.एस. के एजैंडे पर चलकर देश में साम्प्रदायिकता का माहौल पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होकर आर.एस.एस. के विरुद्ध मैदान में उतरना चाहिए। इस दौरान किसान नेता गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह, सीटू नेता महिन्द्र कुमार, श्रमिका नेता धनपत, कर्मजीत सिंह राजपुर भाइया, सोमनाथ सतनौर, सतीश कुमार, जनवादी स्त्री सभा की नेत्रियों प्रेम लता व सुरिन्द्र कौर के नेतृत्व में निकाले रोष मार्च में शामिल लोग आर.एस.एस. के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। का. गुरबख्श सिंह सूस ने कहा कि लोगों को आर.एस.एस. की गतिविधियों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी रोष मार्च निकाले जाएंगे।