‘धार्मिक शोभायात्राएं धर्म के प्रति चेतना, कर्तव्य परायणता व जागृति पैदा करती हैं’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 02:58 PM

krishan janamashtmi

श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी द्वारा लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में  श्री रामलीला मैदान दरेसी से भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों व भजन मंडलियों द्वारा गाए...

लुधियाना(राजपाल): श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी द्वारा लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में  श्री रामलीला मैदान दरेसी से भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों व भजन मंडलियों द्वारा गाए गए भजनों तथा बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। 

पंजाब केसरी ग्रुप के प्रधान सम्पादक श्री विजय चोपड़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कमेटी के चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा ने श्री विजय चोपड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि श्री चोपड़ा सफेद कपड़ों में संत हैं और उनके द्वारा कई वर्षों से देश, धर्म व समाज के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। यह जन्माष्टमी शोभायात्रा ईश्वर की कृपा व संतों के आशीर्वाद से निकाली जा रही है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं आनंददायक व उपदेश अनुकरणीय हैं। श्री वेद मंदिर दरेसी रोड के स्वामी देवेश्वरानंद व पवन दीदी ने भी भगवान श्री कृष्ण की महिमा पर प्रकाश डाला। मास्टर गणपत राय व राजिंद्र वशिष्ठ ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

श्री विजय चोपड़ा ने कमेटी द्वारा लगातार 41 वर्षों से निकाली जा रही शोभायात्राओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक शोभायात्राएं धर्म के प्रति चेतना, कर्तव्य परायणता व जागृति पैदा करती हैं। इन शोभायात्राओं से आपसी सद्भावना व एकता मजबूत होती है तथा बच्चों को अच्छे संस्कार भी मिलते हैं। कमेटी की तरफ से श्री विजय चोपड़ा को कमेटी के चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा, प्रधान कुलभूषण मलिक, चरणदास अग्रवाल, आर.डी. खन्ना, अश्विनी चोपड़ा आदि ने समाज सेवा रत्न से सम्मानित किया। विभिन्न संस्थाओं की तरफ से हेमराज अग्रवाल, प्रवीण बांसल, सुनील मेहरा, प्रवीण डंग, सतीश नागर, राजेश कुमार आदि ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। 

उद्घाटन समारोह में महंत नारायण पुरी, विधायक सुरिंद्र डाबर, विधायक संजय तलवाड़, दास एंड कम्पनी के डायरैक्टर आर.डी. खन्ना, चरणदास अग्रवाल, जगदीश बजाज, राजिंद्र शर्मा, पंडित विद्यासागर पप्पू, पंडित चिंटूशास्त्री, राजेश विक्की,  मनिंद्र चोपड़ा, पंडित अबीचंद, प्रवीन बांसल, राजीव टंडन, अमरनाथ, ओम प्रकाश, पृथ्वी राज चौहान, अशोक पराशर, अमित कुमार, सुशील, राजू थापर, चन्नी गिल, दविंद्र भारद्वाज, अमित गोसाईं, शाम लाल सपरा, शाम सुंदर मल्होत्रा, अमित गोसाईं, रिंकू दत्त, अशोक मक्कड़, संजीव कुंद्रा, सुंदर दास धमीजा, मिंटू शर्मा, प्रेम पराशर, कृष्ण लाल बजाज, यशपाल पराशर, दविंद्र जग्गी, संजीव कुंद्रा, कमल बस्सी, सुरेश धीर सहित कई गण्यमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!